फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of cabinet minister's protest in Tulsi Niketan goes viral

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में कैबिनेट मंत्री के विरोध का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Video of cabinet minister's protest in Tulsi Niketan goes viral
तुलसी निकेतन में विधायक व  कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का घेराव करती महिलाएं। स्त्रोत - विडियोग्
साहिबाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए चुनावी सभा कर रहे कैबिनेट मंत्री और विधायक सुनील शर्मा को तुलसी निकेतन में महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं के गुस्से का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने वीडियो को विपक्षी पार्टी की साजिश बताया।
विज्ञापन

एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो करीब एक मिनट 15 सेकंड का है। वीडियो तुलसी निकेतन काॅलोनी का बताया गया है। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ चुनाव की बैठक कर रहे थे। सभा खत्म होने के बाद जब वह कार्यक्रम स्थल के पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। नाराज महिलाओं ने उनसे पांच साल के कामों का रिकॉर्ड मांगा। उन्होंने महिलाओं से यह कहा कि कार्यालय पर बैठकर सभी को काम के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला तुलसी निकेतन से निकल गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का कहना है कि 14 अप्रैल को प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे तुलसी निकेतन प्रचार करने पहुंचे थे। वहां महिलाओं ने कुछ समस्याएं बताई थीं, जिनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहां से निकलते समय भीड़ में दो महिलाएं अचानक विरोध करने लगीं। पता कराया गया तो मालूम हुआ कि ये दोनों दिल्ली की हैं, जिनका इस इलाके से कोई ताल्लुक नहीं था। ये दूसरी पार्टी के लोगों ने साजिश के तहत वीडियो वायरल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed