{"_id":"6a74dda1dcdf284657053abe","slug":"video-of-a-young-man-washing-bananas-in-drain-water-in-loni-goes-viral-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22380-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी में नाले के पानी में केले धो रहा युवक वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी में नाले के पानी में केले धो रहा युवक वीडियो वायरल
विज्ञापन
-लोनी के प्रशांत विहार कॉलोनी का मामला, पुलिस को शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। प्रशांत विहार कॉलोनी स्थित नाले के गंदे पानी में केले धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि गोदाम के कर्मचारी केला को नाले के गंदे पानी से धुलने के बाद गोदाम के लिए लेकर जा रहे हैं।
लोनी में जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के बाद अब नाले के गंदे और दूषित पानी में केले धोने का वीडियो वायरल हुआ है। लोगों ने सावन माह में श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में एक युवक नाले में केलों को धुलने के लिए डुबाकर बाहर निकालते दिख रहा है। वहां खड़े दो युवक भी केले को क्रेट में रखते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि केले को नाले के दूषित पानी में धुलने के बाद गोदाम में स्टोर कर बाजार में बेचते है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सम्राट पृथ्वी सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि सावन के पवित्र माह में सनातन की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए जिहादी मानसिकता के लोगों ने ऐसा कृत्य किया है। लोगों ने आवासीय क्षेत्र में चलाए जा रहे कोल्ड स्टोरेज की जांच कराने और जिहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने का मामला संज्ञान में है। खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच करने के लिए पत्र लिखा गया है।
-- -- -