फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vendor to get money from food Complaint to Railway Minister

लंबी दूरी की ट्रेनों में आए ये परेशानी तो तुरंत करें रेल मंत्री से शिकायत, ये है तरीका

Sat, 18 Mar 2017 11:55 AM IST
प्रभात पांडेय/अमर उजाला गाजियाबाद
प्रभात पांडेय/अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Vendor to get money from food Complaint to Railway Minister
खाना - फोटो : डेमो प‌िक

लंबी दूरी की ट्रेनों में खाने का ऑर्डर मेन्यू कार्ड देखकर ही करें। ऐसा न करने पर आपकी जेब ढीली हो सकती है। असल में मेन्यू में सभी खाद्य पदार्थों का मूल्य आईआरसीटीसी द्वारा निर्धारित होता है। वेंडर यात्रियों को मेन्यू कार्ड न देकर वेज और नॉन वेज की थाली का रेट खुद तय करके आर्डर लेते हैं और मनमाने चार्ज वसूलते हैं।

विज्ञापन


अब आईआरसीटीसी ने खाने की लिस्ट और उसके रेट रेल मंत्री के ट्वीटर एकाउंट पर अपलोड कर दिए हैं। यदि वेंडर रेट से ज्यादा लेतेे हैं तो यात्री इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्रियों को अच्छा खाना खिलाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की है। रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना ट्रेने में ही दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर खाने के ल‌िए तय है मेन्यू

Vendor to get money from food Complaint to Railway Minister
डेमो - फोटो : demo pic

इसके लिए खाने का मेन्यू निर्धारित कर रखा है। मेन्यू के मुताबिक चाय पांच रुपये, कॉफी सात रुपये, रेल नीर 15 रुपये, जनता मील 15 रुपये, स्टैंडर्ड ब्रेकफास्ट वेजिटेरियन स्टेशन पर 25 रुपये और ट्रेन में 30 रुपये और नॉन वैजिटेरियन ब्रेक फास्ट स्टेशन पर 30 रुपये और ट्रेन में 35 रुपये में है।

इसी प्रकार से वेजिटेरियन लंच और डिनर स्टेशन पर 45 रुपये व ट्रेन में 50 रुपये और नॉन वेजिटेरियन लंच व डिनर स्टेशन पर 50 रुपये और ट्रेन में 55 रुपये में मिलना चाहिए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यात्रियों को अकसर घटिया खाना मिलता है।

वहीं खाने की वेज और नॉनवेज थाली को वेंडर दोगुनी कीमत पर देते हैं। वेज थाली करीब 100 रुपये और नॉनवेज थाली 120 रुपये में दी जाती है।

क्या मिलना चाहिए खाने में

Vendor to get money from food Complaint to Railway Minister
डेमो प‌िक

जनता मील में सात पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार। स्टैंडर्ड ब्रेकफास्ट (वेजिटेरियन) में मक्खन लगी दो सलाइस ब्रेड, वेज कटलेट, केचअप। नॉन वेजिटेरियन ब्रेकफास्ट में दो अंडे का आमलेट, ब्रेड, मक्खन और केचअप।

खाना (वेजिटेरियन) में फाइन क्वालिटी का चावल, दो पराठा या चार रोटी या पांच पूड़ी, दाल या सांभर, सब्जी, दही, स्वीट्स, अचार और पानी।

खाना (नॉन वेजिटेरियन) चावल, दो पराठा या चार रोटी या पूडी, अंडाकरी, दाल या सांभर, स्वीट्स, अचार, दही व पानी।

क्या कहते हैं अधिकारी

Vendor to get money from food Complaint to Railway Minister
डेमो

रेल मंत्री का ट्वीटर एकाउंट हैंडल करने वाले अधिकारी वेद प्रकाश का कहना है कि ट्वीटर पर  जो मेन्यू कार्ड अपलोड है, उसी के मुताबिक खाना मिलना चाहिए। यदि कोई उससे ज्यादा लेता है तो यात्री शिकायत कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के पीआरओ के मुताबिक यह मेन्यू कार्ड पुराना है। विभाग नए सिरे से मेन्यू कार्ड और खाने की कई वैरायटी देने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द ही उसे लागू किया जाएगा।

ऑडियो हुआ वायरल
नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ के व्हाट्स ग्रुप पर इस संबंध में एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में वेंडरों की मनमानी और यात्रियों की लापरवाही को बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed