फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles will not be able to go Delhi from September seven to September to ten route diversion plan Ghaziabad

G20 Traffic Advisory: सात सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, जानें रूट डायवर्जन प्लान

Tue, 05 Sep 2023 02:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 05 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

रूट डायवर्ट सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
Vehicles will not be able to go Delhi from September seven to September to ten route diversion plan Ghaziabad
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

नई दिल्ली प्रगति मैदान में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्ट सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे।

विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा डायवर्जन
1. दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल से जाएंगे।
2. (एनएच-91) बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन लाल कुआं से एनएच-9 से होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाएंगे।
विज्ञापन

3. (एनएच-9) हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरीफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. (एनएच -34/ पूर्व में एनएच 58) मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।
5. (एनएच 709 बी) सहारनपुर, बागपत की ओर से आने वाले वाहन पेरीफेरल से आगे लोनी, दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वहां ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। 

गाजियाबाद से दिल्ली सीमा में भी नहीं जा सकेंगे 
गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बॉर्डर यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, खजूरी पुस्ता मार्ग से सभी भी वाहन दिल्ली में नहीं जा सकेंगे।


जरूरी वस्तु सेवा के वाहनों के लिए रहेगी छूट
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम के तहत आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार संसोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

असुविधा में यहां करें संपर्क
- यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100
- यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच-9 / डासना इंटरसेक्शन 8929182258
- यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770
- यातायात निरीक्षक पंचम सीमापुरी बॉर्डर 7007847097
- यातायात निरीक्षक छः लोनी क्षेत्र 9219005151

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed