फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles will be able to run in six lanes on Delhi-Meerut highway

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छह लेन में वाहन भर सकेंगे फर्राटा, मिलेगी राहत

Sat, 21 Aug 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 06:16 AM IST
सार

  • रैपिड कॉरिडोर के निर्माण में घिरी है दो लेन, लगता है जाम
  • फरवरी 2022 में साहिबाबाद से दुहाई तक हट जाएगी बैरिकेडिंग

विज्ञापन
Vehicles will be able to run in six lanes on Delhi-Meerut highway
मेरठ-दिल्ली हाईवे

विस्तार

रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए मेरठ रोड तिराहा से दुहाई तक (9.5 किमी) एनसीआरटीसी द्वारा की गई बैरिकेडिंग फरवरी 2022 में हटा ली जाएगी। दो लेन की बैरिकेडिंग हटने से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छह लेन में वाहन दौड़ सकेंगे। रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उक्त हिस्से में बैरिकेडिंग 2019 में लगाई गई थी। 

विज्ञापन


रैपिड रेल कॉरिडोर का काम शुरू होने से पहले दिल्ली-मेरठ हाईवे कुल चार लेन का था। एनसीआरटीसी ने 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड को दो पैकेज में विभाजित कर निर्माण शुरू किया। पहले पैकेज में साहिबाबाद से महामाया स्टेडियम तक और दूसरे पैकेज में मेरठ रोड तिराहा से दुहाई डिपो तक निर्माण तेज गति से जारी है। 
विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने पहले मेरठ रोड तिराहा से दुहाई और बीते साल फिर दुहाई से लेकर मोदीनगर तक हाइवे के मध्य की करीब 10 मीटर रोड को कब्जे में लेकर बैरिकेडिंग की। बैरिकेडिंग के बाद हाइवे पर केवल एक लेन बचने और जाम की समस्या को खत्म को एनसीआरटीसी ने एक नई लेन का निर्माण किया है। ऐसे में पहले की तरह वर्तमान में हाइवे पर दोनों ओर दो-दो लेन पर ट्रैफिक चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्राथमिकता वाले खंड में निर्माण संबंधी सिविल वर्क 2022 मध्य से पहले पूरा होना संभावित है। ऐसे में 2022 फरवरी तक बैरिकेडिंग हटते ही हाइवे कुल छह लेन का हो जाएगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि पहले खंड में नौ किमी का एलिवेटेड ट्रैक तैयार है। 2022 की पहली तिमाही तक निर्माण पूरा होते ही बैरिकेडिंग को हटा लिया जाएगा। इससे यातायात को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed