फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles Catch Fire at Community Health Center and Loni Police Station

Ghaziabad: समुदाय स्वास्थ्य केंद्र और लोनी थाने में आग का तांड़व, पांच एंबुलेंस समेत 35 जब्त वाहन जलकर हुए राख

Sun, 19 Apr 2026 08:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 19 Apr 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles Catch Fire at Community Health Center and Loni Police Station
35 जब्त वाहन जलकर हुए राख - फोटो : अमर उजाला

समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लोनी और कोतवाली लोनी में खड़ी पांच एंबुलेंस समेत 35 जब्त वाहन जलकर राख हो गए। शनिवार देर रात लगी आग के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि थाने पर तैनात पुलिस कर्मी भी बाहर आ गए। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि लोनी फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि लोनी थाने के बाहर खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पानी के टैंकर लेकर कर्मचारी पहुंचे। आग इतनी ज्यादा थी कि दो और पानी के टैंकर मांगे गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


आग लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वाल के अंदर खड़ी 5 सर्विस से अयोग्य एम्बुलेंस, कोतवाली लोनी की बाउंड्री वाल के बाहर सड़क किनारे MV Act में जब्त किए गए 1 मिनी बस, 2 डीसीएम, 2 ट्रैक्टर, 4 तिपहिया (ऑटो), 22 चार पहिया (कार) वाहनों में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed