{"_id":"65c3df3669690062c20b6756","slug":"vehicle-meters-turning-red-while-waiting-for-green-signal-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-304066-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ग्रीन सिग्लन के इंतजार में वाहनों का मीटर हो रहा लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ग्रीन सिग्लन के इंतजार में वाहनों का मीटर हो रहा लाल
विज्ञापन
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयास में लगी है लेकिन शहर के मुख्य चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट में लाल बत्ती का समय 175 सेंकड तो हरी बत्ती का समय मात्र 30 सेकंड रखा गया है। लाल बत्ती का ज्यादा समय होने से वाहनों के पेट्रोल का मीटर भी जल्दी लाल हो रहा है। अगर वाहन चालक वाहन का इंजन बंद भी करते हैं तो हरी बत्ती का कम समय होने की वजह से इंजन चालू करने में लगने वाले समय से पीछे वाले वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ता है।
वहीं, लाल बत्ती का ज्यादा समय होने से वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा रहा है। लोगों के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी हापुड़ चुंगी और चौधरी मोड़ पर हैं। यहां पुलिस को ट्रैफिक लाइट का समय बैलेंस करने की जरूरत है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी चौराहे व तिराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट का समय दिखवाकर सर्वे कर बदला जाएगा। समय को औसतन संतुलित कराकर लाेगों को हो रही परेशानी का निस्तारण कराया जाएगा।
हापुड़ चुंगी
हापुड़ चुंगी पर कविनगर की ओर राजनगर एक्सटेंशन व हापुड़ रोड की ओर जाने वाली लेन में लाल बत्ती का समय 175 सेकंड का है जबकि हरी बत्ती केवल 30 सेकंड की है। ऐसे में हरी बत्ती होने पर वाहन चालक जैसे ही चलने के लिए तैयार होते हैं तो 30 सेकंड में फिर से लाल बत्ती होने पर तीन मिनट का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, एएलटी की ओर से कविनगर व पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाली लेन में लाल बत्ती तो 170 सेकंड की है जबकि हरी बत्ती केवल 35 सेकंड की है।
विज्ञापन
चौधरी मोड़
चौधरी मोड़ पर आंबेडकर रोड से धोबीघाट आरओबी व घंटाघर की ओर जाने वाले लेन पर लाल बत्ती 205 सेकंड की है जबकि हरी बत्ती केवल 40 सेकंड की है। यहां चौराहे पर जगह कम होने व ई-रिक्शा व ऑटो का ज्यादा आवागमन होने के कारण चार पहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ट्रैफिक लाइट पर हरी व लाल बत्ती का समय औसतन संतुलित न होने के कारण आंबेडकर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
-- -- -- --
देर तक करना पड़ता है इंतजार
हापुड़ चुंगी चौराहे पर लाल बत्ती पर लेन में खड़े शास्त्रीनगर के रहने वाले शिक्षक रोहित ने बताया कि उनका सुराना में कोचिंग सेंटर है। रोजाना वह हापुड़ चुंगी से जाते हैं। जहां लाल बत्ती का समय ज्यादा होने के कारण अकसर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। जैसे ही हरी बत्ती होती है तो कुछ ही वाहन निकल पाते हैं इतने में फिर से लाल बत्ती हो जाती है।
चौधरी मोड़ पर लाल बत्ती होने पर खड़े शुभम ने बताया कि वह कॉलेज जाते हैं। चौधरी मोड़ पर लाल बत्ती 205 सेकंड की है। ऐसे में उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा है। आंबेडकर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण कई बार में हरी बत्ती होने के बाद वह वहां से निकल पाते हैं।
हापुड़ चुंगी
पुलिस लाइन की ओर से पुराना बस अड्डा की ओर
हरी बत्ती- 61 सेकंड
पुलिस लाइन की ओर से पुराना बस अड्डा व राजनगर एक्सटेंशन की ओर
हरी बत्ती- 39 सेकंड
लाल बत्ती- 109 सेकंड
कविनगर से राजनगर एक्सटेंशन की ओर
हरी बत्ती- 30 सेकंड
लाल बत्ती- 175 सेकंड
क्लेक्ट्रेट से हापुड़ रोड की ओर
हरी बत्ती- 35 सेकंड
लाल बत्ती- 112 सेकंड
एएलटी से कविनगर की ओर
हरी बत्ती- 35 सेकंड
लाल बत्ती- 170 सेकंड
-- -- -
चौधरी मोड़ पर घंटाघर से लाल कुआं की ओर
हरी बत्ती- 45 सेकंड
लाल बत्ती- 39 सेकंड
आंबेडकर रोड से धोबीघाट आरओबी की ओर
हरी बत्ती- 40 सेकंड
लाल बत्ती- 205 सेकंड

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद