फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara's air quality becomes serious, do not go out without mask

Ghaziabad News: वसुंधरा की वायु गुणवत्ता हुई गंभीर, बिना मास्क न निकलें बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara's air quality becomes serious, do not go out without mask
साहिबाबाद। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से शहर का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले की वायु गुणवत्ता 230 से बढ़कर 284 हो गई। अगले दो दिन में एक्यूआई बढ़ने पर स्थिति और खराब हो सकती है। चिंता की बात है कि वसुंधरा की वायु गुणवत्ता 305 पर गंभीर हो गई जो लोनी के के मुकाबले ज्यादा रही। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ-साथ हवा की गति धीमी होने पर वायुमंडल में धूल और मिट्टी के कण सांसों में जहर घोलेंगे। ऐसे में बिना मास्क घर से बाहर निकलना फेफड़े और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही शहर में प्रदूषण बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे थे। जिले का एक्यूआई 354 से बढ़कर एक घंटे बाद 258 हो गया। दोपहर एक बजे वायु गुणवत्ता 270 हो गई। पीएम10 और पीएम 2.5 मानक से साढ़े तीन गुना ज्यादा बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस की तकलीफ हुई जबकि अस्थमा के मरीज और गर्भवती महिलाओं के लिए लंबे समय तक घर से बाहर रहना ज्यादा नुकसान वाला रहा। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई दोपहर में वसुंधरा, लोनी और संजय नगर की वायु गुणवत्ता से बढ़कर 280 हो गया था। मगर हवा कम गति से चलने के कारण वसुंधरा का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 305 पर पहुंच गया। इस स्थिति में वसुंधरा स्टेशन शहर का सबसे प्रदूषित रिकॉर्ड हुआ उसके बाद लोनी 298, इंदिरापुरम 290 जबकि संजय नगर में एयर क्वॉलिटी 265 रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास मिश्र का कहना है कि हवा की गति धीमी होने से एक्यूआई बढ़ रहा है। धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस के अधिकारियों से वार्ता हुई है।
विज्ञापन

अपडेट :प्रदूषण मीटर
गाजियाबाद 284
वसुंधरा 305
इंदिरापुरम 290
संजय नगर 265
लोनी 298
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed