{"_id":"69a1fc1994bfc417f3076ca7","slug":"uttar-pradesh-is-no-longer-sick-moving-towards-number-one-brajesh-pathak-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16172-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नंबर वन की ओर अग्रसर यूपी ः पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नंबर वन की ओर अग्रसर यूपी ः पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि औद्योगिक प्रदेश बनता जा रहा है। यूपी, देश में नंबर एक राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले प्रदेश में गुंडे-माफिया सड़कों पर खुलेआम घूमते थे।
बेटियां स्कूल जाती थीं तो असामाजिक तत्व फब्तियां कसते थे। अब गुंडे-मवाली जेल के अंदर है और बेटियां सुरक्षित हैं। वह शुक्रवार को लोनी दो नंबर स्थित कन्या डिग्री काॅलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सपा का नारा था, खाली प्लाॅट हमारा है। इसके तहत लोनी समेत प्रदेश भर में सपाईयों ने जमीनों पर कब्जा किए। उन्होंने प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक सुधार होने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर जो भी विकास प्रस्ताव लाएंगे, उन्हें सरकार पूरा समर्थन देगी।