फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Used to cheat businessmen by posing as policemen...4 vicious people arrested

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी बनकर कारोबारियों को ठगते थे...4 शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Used to cheat businessmen by posing as policemen...4 vicious people arrested
गाजियाबाद। कभी खुद को चौकी इंचार्ज तो कभी थाना प्रभारी बताकर कारोबारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह नंदग्राम के एक इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी से दो एसी और एक से दो एलईडी टीवी ठग चुका था। दोनों बार डिलीवरी राजनगर एक्सटेंशन की एसडी ग्रैंड सोसायटी के बाहर कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सोसायटी के बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान की और दबिश देकर गिरफ्तारी कर ली। उनके पास से दोनों एलईडी और दोनों एसी बरामद हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार निवासी सदननगर, आगरा, जसवीर सिंह उर्फ मोनू निवासी वेस्ट विनोदनगर, पूर्वी दिल्ली, तमीम अली निवासी ग्राम देहरा, धौलाना और दिलशाद निवासी मधुविहार दिल्ली हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि एक सटीक सूचना पर चारों को रेड एपल सोसायटी के पास स्थित खंडहर से पकड़ा गया। गिरोह के दो शातिर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। गिरोह के सरगना जसवीर सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ दिल्ली में दो और बागपत में एक मुकदमा दर्ज है। जसवीर के खिलाफ दिल्ली के अशोकनगर में अवैध हथियार रखने, दुष्कर्म का प्रयास और बागपत के बलैनी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोएडा, दिल्ली और बागपत में भी की वारदात
एसीपी ने बताया कि इस गिरोह ने नौ महीने पहले ही इस तरह ठगी करना शुरू किया। गिरोह के शातिर खुद को पुलिसवाला बताकर काॅल करके सामान मंगाते हैं और फिर उस सामान को लेकर भाग जाते हैं। गाजियाबाद के अलावा गिरोह ने दिल्ली, नोएडा और बागपत में इस तरह की वारदात की हैं। गिरोह ज्यादातर एसी और एलईडी टीवी ही मंगाता है। इन सामान को सस्ते दाम में बेच देता है। गिरोह के पास से कुल चार एलईडी टीवी मिले हैं। दो गाजियाबाद के बाहर ठगे गए।




ऐसे करते हैं वारदात
गिरोह का सरगना जसवीर खुद को कभी चौकी इंचार्ज तो कभी थाना प्रभारी बताकर इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी को काॅल करता है। घर में कार्यक्रम बताकर एसी या एलईडी का आर्डर देता है।
सामान की डिलीवरी के लिए पता बताया जाता है। गाजियाबाद में दो घटनाएं कीं। दोनों में राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी के बाहर सामान मंगाया गया।
सामान के भुगतान के लिए चौकी या थाना आने के लिए कहा जाता है। दुकानदार बताए गए पते पर सामान भेज देता है तो गिरोह के शातिर सामान लेकर चले जाते हैं।
इसके बाद दुकानदार का कर्मचारी बिल लेकर बताए गए थाने या चौकी पर जाता है तो पता चलता है कि वहां से कोई काॅल ही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed