{"_id":"660b168c62e8b255ca06f8b4","slug":"urinary-bladder-cut-off-during-operation-to-remove-uterine-fibroids-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-344179-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्भाशय से रसौली के ऑपरेशन में काट दी यूरिनल ब्लेडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्भाशय से रसौली के ऑपरेशन में काट दी यूरिनल ब्लेडर
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर में विनायक अस्पताल में गर्भाशय में रसौली निकालने के लिए ऑपरेशन के दौरान महिला का यूरिनल ब्लेडर कट गया। दूसरी बार ऑपरेशन कराने के बाद भी परेशानी दूर नहीं, तब तीसरी बार परिजनों ने फरीदाबाद में निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। महिला के बेटे ने बताया कि तीसरी बार ऑपरेशन के लिए 1.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला के बेटे ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की। शिकायत की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर फरार है।
मुरादनगर के अबूपुर निवासी एक महिला के गर्भाशय में रसौली थी। परिजनों ने महिला का ऑपरेशन 9 मई 2023 को मुरादनगर के विनायक अस्पताल में कराया था। आरोप है कि अस्पताल की प्रबंधक डॉ. पूजा चौहान और ऑपरेशन करने वाले डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा की लापरवाही के चलते ऑपरेशन के दौरान महिला का यूरिनल ब्लेडर कट गया। वहीं, अस्पताल की प्रबंधक डॉ. पूजा चौहान का कहना है कि आरोप गलत है। उनके अस्पताल में डॉ. अमरीश नामक कोई भी भी डॉक्टर नहीं हैं। उनका ऑपरेशन डॉ. सुभाष ने ही किया था, उन्होंने मेरठ में कोई दूसरा ऑपरेशन कराया था। डॉ. पूजा ने बताया कि इसके बारे में सीएमओ कार्यालय में स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। एसीएमओ डॉ. चरण सिंह का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। डॉक्टर से संपर्क किया जा रहा है, अगर जल्द ही बयान नहीं दर्ज कराया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।