{"_id":"69f5f8af011dae055b0f8674","slug":"uproar-at-gaur-green-society-in-presence-of-gda-secretary-who-had-arrived-for-inspection-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आग जानबूझकर लगाई': गाजियाबाद के GDA सचिव के सामने गौर ग्रीन सोसायटी में हंगामा, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आग जानबूझकर लगाई': गाजियाबाद के GDA सचिव के सामने गौर ग्रीन सोसायटी में हंगामा, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
Sat, 02 May 2026 06:48 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 02 May 2026 06:48 PM IST
सार
इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आग लगने के मामले में प्रशासन की टीम और जीडीए सचिव के सामने पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीवार तोड़ दी जाती तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
जीडीए सचिव के सामने हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में निरीक्षण के लिए पहुंची प्रशासन की संयुक्त टीम के सामने पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। जीडीए सचिव के सामने लोगों ने आरोप लगाया कि आग जानबूझकर लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं आरडब्ल्यूए पर यह भी आरोप लगा है कि हादसे के समय दमकल के वाहनों को मौके तक पहुंचने के लिए एक दीवार को तोड़ने की जरूरत थी। लेकिन आरडब्ल्यूए ने दीवार को नहीं तोड़ने दिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि दीवार टूटती तो दमकल की टीम जल्द आग पर काबू पा सकती थी और नुकसान होने से भी बचाया जा सकता था। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने हंगामा
सोसायटी में जिन लोगों के फ्लैट जले हैं, उन लोगों ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरडब्ल्यूए और पालीवाल परिवार को आग लगने का जिम्मेदार ठहराया।
'आग लगने के कारणों की हो जांच'
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में नौंवी मंजिल डी टावर से नितेश पालीवाल के घर से ही आग फैली थी, इनका आरोप है कि यह आग साजिशन लगाई गई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन