फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar again over arrest of BJP councilor, road jam

Ghaziabad News: भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी पर फिर हंगामा, सड़क जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Uproar again over arrest of BJP councilor, road jam
गाजियाबाद। वार्ड 28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हंगामा हुआ। भाजपा के पार्षदों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त के दफ्तर में जाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्का भी हुई। इस हंगामे से हापुड़ रोड पर जाम लग गया। एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

भाजपा के 20 पार्षद पहले नगर निगम मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां से अपर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा, सुधीर कुमार को बिना किसी जांच-पड़ताल के रातों रात गिरफ्तार कर लिया गया। सुधीर की पत्नी ने जो तहरीर दी, उस पर न केस दर्ज किया गया और न ही जांच की गई।
विज्ञापन

पार्षदाें ने अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना से संबंधित थाने के प्रभारी और दूसरे पक्ष पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। पार्षदों का आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पार्षदों ने पुलिस आयुक्त से मिलने के लिए उनके आवास पर जाने का एलान कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पार्षदों ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने की मांग की। सुधीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज कराने की मांग भी रखी। इस दौरान छह एसीपी और तीन थानों की पुलिस पहुंच तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




बंधक बनाने का लगाया आरोप

पार्षद शीतल देओल का कहना है कि जब अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय से आयुक्त आवास के लिए जाने का फैसला लिया गया तो पुलिसकर्मियों ने परिसर का दरवाजा बंद कर पार्षदों को बंधक बना लिया। पार्षदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से अपर पुलिस आयुक्त ने वार्ता की और शनिवार दोपहर तक मामले की जांच का आश्वासन दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना ने बताया कि पार्षदों को समझाया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




संगीन धाराओं में दर्ज है केस
भाजपा पार्षद सुधीर कुमार के खिलाफ पुलिस ने लूट, बलवा और छेड़छाड़ की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। एफआईआर चाय का खोखा चलाने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें सुधीर कुमार और उनका भाई संदीप नामजद हैं और 10-12 आरोपी अज्ञात में हैं। एफआईआर में महिला ने गहने और तीन हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed