फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Upon receipt of the forensic report, more arrests will be made in the espionage case.

Ghaziabad News: फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर होंगी जासूसी मामले में और कई गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Upon receipt of the forensic report, more arrests will be made in the espionage case.
कौशांबी। देश की जासूसी करने वाले आरोपियों से बरामद हुए मोबाइल फोन और सिमकार्ड की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अप्रैल माह के पहले सप्ताह से मिलनी शुरू हो जाएगी। पुलिस डाटा मिलने के बाद आरोपियों और उनके साथियों को गिरफ्तार करेगी। जांच में आए तथ्यों की बात कहें तो जासूसी मामले के बड़ी संख्या में आरोपियों की धर-पकड़ हो सकती है। वहीं, जासूसी मामले की विवेचना एनआईए को भी जल्द ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने 14 मार्च को देश की जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और छानबीन में सामने आया कि आरोपी देश के सैन्य व सुरक्षाबल ठिकानों, धार्मिक स्थलों व अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों की फोटो-वीडियो व जीपीएस लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठा सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोरा सिंह चला रहा था। व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को जोड़ कर रुपयों का लालच देकर उनसे यह काम कराया जा रहा था। यहां तक कि आरोपियों ने दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सोलर बेस्ड सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। पुलिस ने उन्हें भी बरामद कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी तक केवल दो ही मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिली है। उनके आधार पर 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई। सभी आरोपियों के 24 मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट एक-एक करके अप्रैल के शुरुआती सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बड़ी संख्या में जासूसी के अन्य आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं।
विज्ञापन


-----
फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गिरोह से जुड़े कई आरोपियों की तलाश, फंडिंग व अन्य बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। नाम सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। --धवल जयसवाल, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed