फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UPCDA seeks four weeks' extension from NGT to renovate the park

Ghaziabad News: यूपीसीडा ने पार्क संवारने के लिए एनजीटी से मांगी चार हफ्ते की मोहलत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
UPCDA seeks four weeks' extension from NGT to renovate the park
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल स्थित पार्क की जमीन के बाहर कूड़ा डालने के मामले में यूपीसीडा ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से चार हफ्ते की मोहलत मांगी है। यूपीसीडा ने पार्क को संवारने का काम शुरू करने और इसका रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए मोहलत मांगी है। पार्क के सामने कूड़ा डालने और इसके बदहाल स्थिति पर आशीष रावल ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में सुनवाई के दौरान यूपीसीडा ने बताया कि जमीन पार्क के लिए छोड़ी गई थी। नगर निगम ने बाहर एक द्वितीयक कचरा संग्रहण केंद्र बना रखा था। इससे रास्ता बाधित होता और आसपास इलाके में बदबू भी फैलती थी। बीते दिनों हुई सुनवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश ने एनजीटी को शपथ-पत्र दिया। उन्होंने बताया कि अब यहां कूड़ा नहीं डाला जाता है और सफाई करा दी गई है। यूपीसीडा ने एनजीटी को सूचित किया कि पार्क को विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्य को पूरा होने में कुछ समय लगेगा। यूपीसीडा ने इसका रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी 2027 को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed