{"_id":"6a1b3edde8252ad40d055dca","slug":"upcda-ceo-told-entrepreneurs-to-complain-if-officers-harass-them-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19528-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपीसीडा सीईओ ने उद्यमियों से कहा अधिकारी परेशान करता है तो करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपीसीडा सीईओ ने उद्यमियों से कहा अधिकारी परेशान करता है तो करें शिकायत
विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने सात औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के बाद उन्होंने उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
सीईओ विजय किरण आनंद ने कविनगर, स्वदेशी औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, साउथ साइड जीटी रोड, लोहामंडी, मेरठ रोड साइट-3 और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों के सैंपल और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। निरीक्षण के बाद उद्यमियों और अधिकारियों संग कौशांबी स्थित एक होटल में बैठक की गई। बैठक में उद्यमियों ने लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने की मांग उठाई। इस पर सीईओ ने औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध खाली भूमि और परिसंपत्तियों का उपयोग सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्किल डेवलपमेंट सेंटर, प्रदर्शनी केंद्र, बैठक व सम्मेलन सुविधाओं तथा टेस्ट लैब जैसी व्यवस्थाओं की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। औद्योगिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रक और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों पर व्यवस्थित पार्किंग सुविधाएं विकसित करने और मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में विजय करण आनंद ने उद्यमियों से कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुचित मांग करता है या फिर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो इसकी तत्काल सूचना दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य उद्यमियों को पारदर्शी, जवाबदेह और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें उपमहाप्रबंधक (सिविल) सलील यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी, महाप्रबंधक पीके. कौशिक, उपमहाप्रबंधक विजय रावल के साथ ही साइट-4 साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन के प्रतिनिधि अशोक चौधरी अध्यक्ष, एपी.शर्मा उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।