Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Roadways will run 300 additional buses on Holi, including AC buses.

Ghaziabad News: यूपी रोडवेज होली पर चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, एसी बसें भी होंगी शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways will run 300 additional buses on Holi, including AC buses.
साहिबाबाद। परिवहन निगम ने होली के त्योहार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 27 फरवरी से 300 अतिरिक्त बसों का संचालन कराएगा। बेडे में एसी बसें भी शामिल रहेंगी। निगम ने छोटी और लंबी दूरी के रूट की योजना बनानी शुरू कर दी है। चालक-परिचालकों की छुट्टी बंद करने के लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 4 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार है। यह बसें आनंद विहार दिल्ली और कौशांबी बस स्टेशन से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

चार मार्च को रंगोत्सव का त्योहार है और गाजियाबाद-साहिबाबाद समेत आसपास से लाखों की संख्या में लोग घर जाते है। होली पर लोगों को घर जाने में परेशानी न आए, इसके लिए निगम ने 300 अतिरिक्त बस चलाने की योजना बनाई है। इनका संचालन आनंद विहार दिल्ली और कौशांबी बस स्टेशन से प्रदेश के लखनऊ, बरेली, हल्द्वानी, आजमगढ़, बदायूं, मैनपुरी, कानपुर, एटा-अलीगढ़ और आगरा जनपदों और अन्य शहरों के लिए जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि इन बसों में एसी शताब्दी और साधारण श्रेणी की बसें भी होंगी, ताकि यात्रियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधा मिल सके। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों को विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर रात में भी आनंद विहार और कौशांबी से बसों का संचालन जारी रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि त्योहार के समय पर सभी बसें लगातार संचालन में रहे और कोई भी बस ऑफ रोड न रखी जाए। इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियां विशेष परिस्थितियों को छोड़कर स्वीकृत नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक डिपो पर बनाए जाएंगे कंट्रोल रूम
त्योहार के दौरान चलने वाली अतिरिक्त बसों की निगरानी के लिए सभी डिपो पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू रहेगा और तकनीकी टीम भी तैनात रहेगी। ऑन रोड यदि किसी बस में तकनीकी दिक्कत आती है तो कंट्रोल रूम में जानकारी पर तत्काल बसों को ठीक करने की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी। आनंद विहार बस स्टेशन पर भी तकनीकी टीम और पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ई-टिकटिंग मशीनों में अतिरिक्त मार्ग फीड करने और जरूरत पड़ने पर मैन्युअल टिकट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
डिपोवार अतिरिक्त बसों के संचालन की यह की गई है व्यवस्था
खुर्जा- 30
बुलंदशहर- 45
सिकंदराबाद- 30
हापुड़ - 45
लोनी - 45
साहिबाबाद- 45
कौशांबी - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed