फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Rapid Rail Track ready in Duhai for rapid rail trial run will be held in July signal and power supply will be tested

UP Rapid Rail: रैपिड रेल के लिए दुहाई में ट्रैक तैयार, जुलाई में होगा ट्रायल रन, परखा जाएगा सिग्नल व बिजली की आपूर्ति का इंतजाम

Sun, 29 May 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 May 2022 05:40 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ ट्रैक पर बहुत जल्द रैपिड रेल दौड़ेगी। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी हो गई है। इस कॉरिडोर पर चलने वाली रैपिड रेल गुजरात के सांवली से जल्द ही दुहाई डिपो पहुंचेगी। इनके लिए दुहाई डिपो में ट्रैक बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इस पर जुलाई में ट्रायल रन होगा।

विज्ञापन
UP Rapid Rail Track ready in Duhai for rapid rail trial run will be held in July signal and power supply will be tested
रैपिड रेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी हो गई है। इस कॉरिडोर पर चलने वाली रैपिड रेल गुजरात के सांवली से जल्द ही दुहाई डिपो पहुंचेगी। इनके लिए दुहाई डिपो में ट्रैक बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इस पर जुलाई में ट्रायल रन होगा। इससे पहले जून में सिग्नल प्रणाली व बिजली की आपूर्ति के इंतजाम को परखा जाएगा।
विज्ञापन


आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ट्रेनों के संचालन के लिए इस डिपो में प्रशासनिक भवन भी बना लिया गया है। प्राथमिकता वाले खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर में स्टेशन और दुहाई डिपो व स्टेशन दोनों हैं। आरआरटीएस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रैपिड रेल के लिए दुहाई डिपो में 11 स्टेबलिंग लाइन, दो वर्कशॉप लाइन, तीन इंटरनल-बे लाइन (आईबीएल) और एक हेवी इंटरनल क्लीनिंग (एचईसी) लाइन बनाई जा रही हैं। इनमें 17 लाइनों में से 15 का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन


जनता को सफर कराने से पहले होंगी कई टेस्टिंग
ट्रेनों का संचालन शुरू करने से पहले इन्हें कई टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके साथ ही सिग्नलिंग, रोलिंग स्टॉक और निरंतर विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इसे कई प्रक्रियाओं से परखा जाएगा। सफल टेस्टिंग के बाद प्री-ऑपरेशनल ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसमें सफल होने के बाद ही यात्रियों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस क्लास यात्रियों को मिलेगी प्रीमियम लाउंज की सुविधा
वहीं, एनसीआरटीसी के आरआरटीएस के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को प्रीमियम लाउंज की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रीमियम लाउंज बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए आरक्षित होगा। प्रत्येक स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम लाउंज के लिए अलग प्रवेश द्वार होगा, जहां से यात्री सीधे ट्रेन के प्रीमियम कोच में जा सकेंगे। हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच होगा, जो सामान्य कोच से बड़ा और ज्यादा आरामदायक होगा। बिजनेस या प्रीमियम श्रेणी का किराया सामान्य टिकट से अधिक होगा। हालांकि,अभी किसी भी श्रेणी के टिकट का किराया तय नहीं हुआ है। स्टेशनों पर बनाए जा रहे प्रीमियम लाउंज हवाई अड्डों के लाउंज की तरह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed