फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022 Yogi Adityanath door to door campaign in Ghaziabad meets two girls ask them about fear of roming out got this reply

योगी की घर-घर दस्तक: जब सीएम ने छात्रा से पूछा- अब घर से बाहर निकलने में डर तो नहीं लगता, मिला ये जवाब...

Mon, 24 Jan 2022 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

सीएम गाजियाबाद में जब घर-घर दस्तक दे रहे थे तो रास्ते में उन्हें कुछ छात्राएं भी मिलीं जिनसे उन्होंने कुछ सवाल पूछे जिसका जवाब पाकर मुख्यमंत्री का क्या रिएक्शन आया पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath door to door campaign in Ghaziabad meets two girls ask them about fear of roming out got this reply
गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घर-घर दस्तक अभियान के तहत राजीव कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया। राजीव कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती में दोपहर तीन बजे वोट की अपील के लिए घर-घर दस्तक दे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ पर फूलों की बारिश हो रही थी। जय श्री राम का उद्घोष गूंज रहा था। सीएम महिलाओं की तरफ हाथ जोड़कर कदम दर कदम आगे बढ़ते जा रहे थे।

विज्ञापन


कुछ दूर चलने के बाद उनका ध्यान गया कि पीछे दो लड़कियां हाथ में आरती का थाल लेकर खड़ी थीं। वे पीछे मुड़े और उनके पास गए। ये लड़कियां थीं कक्षा तीन की छात्रा अनन्या और 12 वीं कर चुकी पूजा। सीएम ने उनसे चार मिनट तक बात की। उनसे महिला सुरक्षा पर सवाल किया। जवाब सुनकर सीएम के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। सवाल और जवाब कुछ इस तरह चले
विज्ञापन


सीएम - आपका नाम क्या है बिटिया, कौन की क्लास में पढ़ती हो?
अनन्या ने नाम बताया और कहा कि वह तीसरी क्लास में पढ़ती है।
सीएम - मन लगाकर पढ़ाई करो, तुम्हें बहुत आगे जाना है।
सीएम - तुम्हारा नाम क्या है बिटिया?
प्रियंका ने अपना नाम बताया।
सीएम - अब घर से बाहर निकलने में डर तो नहीं लगता?
प्रियंका - नहीं सर, बिल्कुल नहीं, हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
सीएम - महिलाओं के साथ अपराध होने पर पुलिस सुनवाई करती है या नहीं ?
प्रियंका - करती है, अच्छी तरह से करती है। महिलाओं को न्याय मिल रहा है।
सीएम - जब आप बाहर जाती है तो परिजन को चिंता तो नहीं होती है?
प्रियंका - नहीं, अब नहीं होती, महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

लोगों के पास जाकर दिया चुनावी पत्र

इसके बाद सीएम आगे बढ़ गए। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों के पास जाकर उन्हें चुनावी पत्र दिया। एक पत्र घर के बाहर खड़ी छात्रा काजल को मिला। उसने कहा कि  सीएम जब उसके पास आए तो उसने घर पर आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस पर सीएम ने मुस्कराते हुए आशीर्वाद दिया।  फिर पढ़ाई मन लगाकर करने के लिए कहा। चलते-चलते यह भी पूछा कॉलोनी में सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत तो नहीं है। वह सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे थे।

दुष्कर्मी अब जेल में है
 सीएम ने छात्राओं से कहा कि  प्रदेश में अब महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पिछली सरकार की अपेक्षा महिला संबंधी अपराध कम हुए हैं। दुष्कर्म, छे?खानी करने वाले जेल में हैं। पुलिस की कार्यशैली बदली है। महिला संबंधी अपराध की शिकायत के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क बनी हैं। मिशन शक्ति महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हुई है।

गूंजता रहा जय श्रीराम का उद्घोष
लोगों ने मुख्यमंत्री  का भव्य स्वागत किया। सबसे पहले महिलाओं ने  तिलक कर उनकी आरती उतारी। सीएम ने महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का चुनावी पत्र देकर वोट की अपील की। इस दौरान जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा।  लोगों की भीड़  सीएम से मिलने के लिए उमड़ पड़ी। सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। धक्कामुक्की और लोगों को दूर हटाने के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने कमान संभालकर उन्हें घेरे में ले लिया। बाद में मुख्यमंत्री योगी ने तिलकराम, राजकुमार, मिंटू, जोहरी जोनवाल, सुन्नी कुमार वाल्मीकि, राजा चरण वाल्मीकि, ब्रह्मपाल, धर्मेंद्र, मंगल, पप्पू और जगदीश प्रसाद से मुलाकात की।

25 साल में पहली बार कोई सीएम आया
कॉलोनी की लीलावती कहती हैं कि पहली बार सीएम योगी को पास से देखने का मौका मिला। 25 साल में पहली बार कोई मुख्यमंत्री कॉलोनी में  आया । पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को संभालने के लिए राजीव कॉलोनी की हर गली के कोने पर रस्सी बांध रखी थी। लोहे की बैरिकेडिंग से एक गली में लोगों को रोक रखा था। जैसे ही मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से उतरे,  भीड़ रस्सी को तोड़कर आगे दौड़ पड़ी।

विरोध करने पर महिला समेत को पकड़ा
राजीव कॉलोनी में योगी के पहुंचने से पहले साहिबाबाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। एक युवक ने भाजपा विरोधी नारे लगाने शुरू किए तो पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर थाने ले गई। नीतू यादव सीएम को शिकायत सुनाने के लिए पहुंची। उनका कहना है कि दबंगों ने उनकी जमीन कब्जा ली है। वह शिकायती पत्र और जमीन के कागजात लेकर सीएम से मिलने का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाकर शिकायत सुनी। उधर, सपा के एक कार्यकर्ता ने पुलिस पर उन्हें घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने कहा कि महिला की शिकायत सुनने के अलावा किसी को भी नहीं पकड़ा था। सभी पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed