फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022 priyanka gandhi road show and door to door campaign in ghaziabad khora

UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी ने खोड़ा में किया डोर टू डोर जनसंपर्क और रोड शो, उमड़ा जन सैलाब

Fri, 04 Feb 2022 04:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Feb 2022 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस फोर्स में महिलाओं की कमी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी भर्ती में आरक्षण देने की बात कही।

विज्ञापन
UP Election 2022 priyanka gandhi road show and door to door campaign in ghaziabad khora
खोड़ा में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को साहिबाबाद से पार्टी प्रत्याशी संगीता त्यागी के समर्थन में खोड़ा में डोर टू डोर जनसंपर्क और रोड शो किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए संगीता त्यागी को वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान प्रियंका वाड्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोर-शोर से स्वागत किया।

विज्ञापन


महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस फोर्स में महिलाओं की कमी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी भर्ती में आरक्षण देने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार को बढ़ते अपराध पर भी घेरा।

विज्ञापन

प्रियंका ने आगे कहा कि, प्रदेश में हर चौथे दिन वारदात होती रहती है। जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों से बात की।

प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है, इसीलिए वह अब जाति-धर्म की राजनीति कर रही है। रोड शो के दौरान उन्होंने अपना काफिला रोककर खोड़ा के आजाद विहार निवासी बिजेंद्र सिंह से बातचीत की।

विजेंद्र सिंह ने बताई अपनी परेशानी

प्रियंका को विजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की जून महीने में कोरोना काल में मौत हो गई थी। पत्नी नीलम के गर्भवती होने के बाद वह नोएडा के तमाम अस्पतालों में लेकर घूमते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधकों ने उनकी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती नहीं किया।

विजेंद्र ने प्रियंका गांधी वाड्रा से शासन प्रशासन से मदद दिलाने की मांग की। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला मंगल बाजार में पहुंचा। वहां पर सफाई कर्मचारी बीरभान बाल्मीकि से बातचीत की। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा से ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सफाई कर्मियों को स्थायी कराने की मांग की। इसके बाद उनका काफिला गज्जी भाटी द्वार से होकर दिल्ली रवाना हो गया।

भाजपा को उद्योगपति दोस्तों की फिक्र- प्रियंका

प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को छोटे व्यापारों और गरीबों की चिंता नहीं है बल्कि उसके उद्योगपति दोस्तों की फिक्र है। हम जहां भी प्रचार कर रहे हैं, वहां लोग उत्साहित हो रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह उत्साह यूपी की राजनीति में बदलाव की लहर बन जाएगा।

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विमुद्रीकरण, लॉकडाउन हुए लेकिन सरकार जनता को राहत नहीं दे सकी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उनपर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में भाषा सभ्य होनी चाहिए लेकिन ''चर्बी निकाल देंगे, गर्मी निकाल देंगे'' वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं।

लोगों को हो रही परेशानी लेकिन गायब हैं भाजपा विधायक- प्रियंका

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को यह फिक्र करनी चाहिए कि लोगों को कितनी परेशानियां हो रही हैं, वे कैसे ऋण का बार-बार भुगतान कर रहे हैं, कोरोना महामारी के बावजूद बच्चों के स्कूलों की फीस भर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि उनके पास इन सब पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। इसीलिए वे चर्बी और गर्मी पर बात कर रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत पर उन्होंने कहा कि जनता उनसे अब त्रस्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधायक चुनाव के बाद कहीं नहीं दिखे। चुनाव के बाद लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

गाजियाबाद में यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को चुनाव होंगे जबकि चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed