फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Crime Young man records obscene video of woman bathing at home

बॉबी की थी बुरी नजर: नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, विरोध करने पर घर में घुसा, पीड़िता के पति को भी न छोड़ा

Tue, 07 Jul 2026 07:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 07 Jul 2026 07:36 PM IST
सार

मसूरी में नहा रही महिला का बॉबी ने अश्लील वीडियो बनाया। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
UP Crime Young man records obscene video of woman bathing at home
महिला का नहाते समय बना लिया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत स्थित एक घर में नहा रही महिला का छत पर चढ़कर चुपके से अश्लील वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर पीड़ित परिवार से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी ने बताया शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पीड़ित पति ने इस संबंध में मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है जब महिला अपने घर में नहा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक बॉबी ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से महिला के घर की छत पर चढ़कर मोबाइल से महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस घिनौनी हरकत का पता चलने पर आरोपी का विरोध किया, तो आरोपी आग बबूला हो गया। उसने पीड़ित परिवार के साथ सरेआम बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी, इतना ही नहीं, आरोपी जबरन पीड़ित के घर में घुस गया और बोला आज मैं तुम्हारे पूरे परिवार को मार दूंगा।

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने धक्का-मुक्की की और पीड़ित पति के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अपने रसूख और पैसे की धौंस दिखाते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, क्योंकि मैं एक बड़े और रईस परिवार से ताल्लुक रखता हूं।

पीड़ित पति ने मसूरी पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी पत्नी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, पीड़ित की शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed