फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP conversion gang is linked with dasna devi temple case accused salimuddin behind it

गाजियाबाद: डासना देवी प्रकरण से जुड़े हैं यूपी में धर्मांतरण गैंग के तार, आरोपी सलीमुद्दीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 21 Jun 2021 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

नोएडा में एटीएस द्वारा पकड़े गए धर्मांतरण के दोनों आरोपियों के तार सलीमुद्दीन से जुड़े हैं। सलीमुद्दीन, डासना देवी मंदिर में साले कासिफ के साथ घुसे नागपुर निवासी विपुल विजयवर्गीय का गुरु है।

विज्ञापन
UP conversion gang is linked with dasna devi temple case accused salimuddin behind it
डासना देवी मंदिर प्रकरण के आरोपी जीजा-साले विपुल और कासिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को प्रदेश के जिस धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया है उसके तार अब गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर प्रकरण से भी जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मसूरी के डासना देवी मंदिर प्रकरण में गलत नाम बताकर घुसे जीजा-साले व सलीमुद्दीन भी धर्मांतरण से जुड़े थे।

विज्ञापन


नोएडा में एटीएस द्वारा पकड़े गए धर्मांतरण के दोनों आरोपियों के तार सलीमुद्दीन से जुड़े हैं। सलीमुद्दीन, डासना देवी मंदिर में साले कासिफ के साथ घुसे नागपुर निवासी विपुल विजयवर्गीय का गुरु है।
विज्ञापन


सलीमुद्दीन ही लोगों का धर्मान्तरण कराता था। लोगों को ऊर्दू सिखाता था। सलीमुद्दीन ने 2015 में विपुल का धर्मान्तरण कराकर 2019 में कासिफ की बहन आयशा से निकाह कराया था। धर्मांतरण के बाद ही सलीमुद्दीन ने विपुल का नाम रमजान रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डासना देवी मंदिर प्रकरण

गत दो जून की रात करीब साढ़े आठ बजे दो संदिग्ध डासना देवी मंदिर में घुसे थे। गेट पर दोनों ने अपने नाम नागपुर निवासी विपुल विजयवर्गीय तथा काशी गुप्ता लिखवाए थे। बाद में काशी गुप्ता नाम का युवक संजयनगर निवासी कासिफ निकला। पूछताछ में पता चला कि विपुल कासिफ का जीजा है।

डेढ़ साल पहले ही विपुल ने उसकी बहन आयशा से शादी की थी। आरोपियों के बैग से सर्जिकल ब्लेड, वैक्यूम थेरेपी में काम आने वाली मशीन, धार्मिक पुस्तकें व ग्रंथ बरामद हुए थे। विपुल ने बताया था कि वह शास्त्रार्थ करने के लिए महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से मिलने आया था। वहीं, महंत ने हत्या के लिए आने का आरोप लगाया था।

सलीमुद्दीन ने विपुल को कासिफ के साथ भेजा था मंदिर
नागपुर निवासी विपुल विजयवर्गीय को डासना देवी मंदिर में जाने के लिए उसके विजयनगर सेक्टर-12 निवासी गुरु सलीमुद्दीन ने उकसाया था। रिमांड के दौरान विपुल व उसके साले कासिफ से पूछताछ में यह बात सामने आने के बाद मसूरी पुलिस ने बीते शुक्रवार को सलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। सलीमुद्दीन ने विपुल को उर्दू की तालीम दी थी और पैरा मेडिकल की पढ़ाई भी कराई थी। साथ ही पूछताछ में यह भी सामने आया कि सलीमुद्दीन ने ही विपुल को कासिफ के साथ डासना देवी मंदिर जाने के लिए उकसाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed