{"_id":"605c24efd3e0de22a23eadfb","slug":"up-bulandshahr-case-afor-gainst-man-filed-for-giving-drinking-water-after-spitting-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूककर रोटी बनाने के बाद सामने आया थूककर पानी पिलाने का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूककर रोटी बनाने के बाद सामने आया थूककर पानी पिलाने का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 25 Mar 2021 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:21 AM IST
सार
- रबूपुरा रोड पर झाझर में नाई की दुकान चलाता है आरोपी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ और मोदीनगर में समारोह में थूककर रोटी बनाने के मामलों के बाद अब बुलंदशहर के ककोड़ में दुकानदार द्वारा थूककर पानी देने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चौकी ख्वाजपुर निवासी कोमल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि ग्राम झाझर में रबूपुरा रोड पर उसका मेडिकल स्टोर है। उसके मेडिकल स्टोर के सामने सड़क के दूसरी ओर राजा की नाई की दुकान है। उसके यहां पानी का कैंपर आता है। जिससे वह दुकान पर आने वाले ग्राहकों को पानी पिलाता है।
विज्ञापन
दो-तीन दिन से उसने व अन्य लोगों ने देखा कि वह पानी के कैंपर में थूक देता है और कटे हुए बाल भी कैंपर में डाल देता है। जोकि अमानवीय कृत्य है। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन