{"_id":"57374c294f1c1be37291a39e","slug":"up-board-result-today-special-care-to-keep-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज, बच्चों का रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज, बच्चों का रखें खास ख्याल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर घोषित हो रहा है। ऐसे में गाजियाबाद के 49941 विद्यार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। रिजल्ट आने पर अभिभावकों को भी बच्चों का खास ख्याल रखना होगा। रिजल्ट जैसा भी हो, उन्हें अपने बच्चों का साथ देना होगा।
विज्ञापन
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अन्य बोर्ड के मुकाबले सबसे पहले 18 फरवरी से शुरू हो गई थीं। पिछले वर्ष के मुकाबले यूपी बोर्ड दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है।
विज्ञापन
परिणाम की तैयारियों के मद्देनजर डीआईओएस ने सभी इंटर कालेजों को रविवार को स्टाफ बुलाकर रिजल्ट कंपाइल करने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि रिजल्ट दोपहर 12 बजे तक सभी स्कूलों को मेल कर दिया जाएगा। जिसे कंपाइल कर अपने-अपने स्कूल का परिणाम स्कूल प्रशासन को डीआईओएस की वेबसाइट पर मेल करना होगा।
विज्ञापन
काउंसलर की सलाह
काउंसलर डा. रागिनी ने अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ खड़ा होना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों से तर्क वितर्क करने की बजाय उसे आगे के लिए प्रोत्साहित करना ही उचित होगा। जो परिणाम है उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन इससे बच्चों को हतोत्साहित करना हानिकारक हो सकता है।