फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Board Result 2023: Studied with Atul Maheshwari scholarship, got place in merit

UP Board Result 2023: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से की पढ़ाई, गाजियाबाद के अमान ने यूपी की मेरिट में बनाई जगह

Wed, 26 Apr 2023 10:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:39 AM IST
सार

डासना में वेल्डिंग कर परिवार चलाने वाले दीनू सैफी के बेटे अमान सैफी ने जिला टॉप कर परिवार का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
UP Board Result 2023: Studied with Atul Maheshwari scholarship, got place in merit
प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमान सैफी को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 हासिल करने के बाद लगन और मेहनत से पढ़ाई में जुटे अमान सैफी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। डासना में वेल्डिंग कर परिवार चलाने वाले दीनू सैफी के बेटे अमान सैफी ने जिला टॉप कर परिवार का मान बढ़ाया है। महर्षि दयानंद विद्यापीठ स्कूल के छात्र अमान ने बताया कि उन्होंने यह सफलता बगैर कोचिंग के यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर और रोजाना चार घंटे सेल्फ स्टडी के जरिए हासिल की है। 

विज्ञापन


अमान ने इंटर में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अमान की मां सायरा बानो गृहणी हैं। 10 साल का छोटा भाई दिव्यांग है। आर्थिक रूप से परिवार की स्थिति कमजोर होने के बावजूद अमान ने कभी हौसला डिगने नहीं दिया। गांव के ही 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग वत्स के व्यक्तित्व को देखकर आईएएस बनने का लक्ष्य तय किया। सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए ही उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी ऑनर्स गणित में प्रवेश लेने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


रियान ने बताया कि स्कूल के अलावा यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर और तीन से चार घंटे सेल्फ स्टडी की। सोशल मीडिया से दूसरी बनाकर रखने के साथ पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप और यू-ट्यूब का इस्तेमाल किया। क्रिकेट खेलना और मूवी देखना पसंद है। पढ़ाई के तनाव को दूर करने के लिए खेल को जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता पर मां के छलके आंसू
बेटे के जिला में प्रथम और प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल करने की खबर लगने पर महर्षि दयानंद विद्यापीठ पहुंची अमान की मांग सायरा बानो के आंसू छलक पड़े। उन्होंने बेटे को गले से लगा लिया। दूसरी ओर अमान ने बताया कि जिला टॉप करने की तो उम्मीद थी लेकिन प्रदेश में 10वीं रैंक आने की उम्मीद नहीं थी।

अमान के विषयवार अंक

  • रसायन विज्ञान: 97
  • भौतिक विज्ञान: 97
  • गणित : 96
  • हिंदी : 96
  • अंग्रेजी : 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed