फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unemployed will get training to set up small scale industry

बेरोजगारों को लघु उद्योग स्थापित के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Unemployed will get training to set up small scale industry
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण विभाग बेरोजगार लोगों को स्वतः रोजगार हेतु लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के चारों ब्लाकों के प्रत्येक न्याय पंचायतों में 30 लाभार्थियों को मौसमी फल, सब्जी से जैम,जैली, मुरब्बा,चटनी और अचार बनाने की प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रशिक्षण के लिए आयु 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अभ्यार्थी 10 वीं पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक 30 अभ्यार्थियों को एक माह का मुख्यालय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे स्वयं की इकाई लगाने के लिए 2 लाख का लोन ले सकेंगे। इसमें 50 प्रतिशत का अनुदान का भुगतान मशीनरी आदि खरीद के लिए विभाग द्वारा किया जाएगा। इसी के साथ उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एससीपी योजना के अंतगर्त अनुसूचित जाति के बेरोजगार लोगों के लिए 100 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियां इससे अपना स्वरोजगार स्थापित कर स्वालंबी बन सकेगे। इनकी मिलेगी ट्रेनिंग:- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार लगाने के लिए मौसमी फल, सब्जी से जैम, जैली, मुरब्बा, चटनी, आचार, फ्रूट जूस, दुग्ध उत्पाद, मसाला आदि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की भी जानकारी दी जाएगी। .................................. बेरोजगारों को छोटी-बड़ी खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वे अपना पैंक हाउस और उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का उद्यम स्थापित कर सकें। इसके लिए किसी भी कार्य दिवस में या फिर 9219728728 पर संपर्क किया जा सकता है। नरेंद्र सिंह, प्रभारी, राजकीय फल संरक्षण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed