फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uneepol dropped by road subsidence,

सड़क धंसने से गिरा यूनिपोल,

Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम।
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uneepol dropped by road subsidence,
अन्य - फोटो : अमर उजाला
कनावनी गांव के सामने शक्ति खंड-2 स्थित पेट्रोल पंप के पास जमीन धंसने से सड़क के किनारे लगा यूनिपोल गिर गया। हादसे में ठेले पर खाना खा रहे दो बच्चे और ठेली वाला बाल-बाल बच गए। इस दौरान पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब तीन घंटे बाद जीडीए ने क्रेन मंगाकर यूनिपोल को हटाया।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास एक प्राइवेट कंपनी का यूनिपोल लगा हुआ है। कुछ दिन पहले यहां पर पावर कारपोरेशन ने अंडरग्राउंड केबल डालने का काम किया था। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से बुधवार को यूनिपोल के नीचे की मिट्टी हटने से सड़क धंस गई।
विज्ञापन


यूनिपोल टेढ़ा होकर गिरा और पास में लगे ठेले पर गिरकर उसी के सहारे अटक गया। ठेले का मालिक मोहन लाल और ठेेले पर छोले-कुलचे खा रहे राहुल और राजू हादसे में बाल-बाल बच गए। यूनीपोल ठेले के सहारे नहीं अटकता तो सीआईएसफ रोड से गुुजर रहे वाहनों पर गिरता और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे जीडीए के अवर अभियंता और सुपरवाइजर मौका मुआयना  किया। करीब तीन घंटे बाद क्रेन को मंगाकर यूनिपोल को हटाया गया। इस दौरान पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।

जीडीए के अवर अभियंता सुहेल अहमद फरीदी ने बताया कि जमीन धंसने से यूनिपोल गिरा है, जिस कंपनी का होर्डिंग लगा है, उससे नुकसान की कीमत वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed