{"_id":"58c0281c4f1c1bbf42dc3e7a","slug":"underpass-will-open-to-the-public-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में जनता के लिए खुलेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में जनता के लिए खुलेगा अंडरपास
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
अंडर पास
- फोटो : अमर उजाला
हिंडन बैराज रोड के निकट निर्माणाधीन अंडरपास अप्रैल में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जीडीए ने अंडरपास के लिए एप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। हालांकि एप्रोच रोड के लिए पहले से तय रास्ते में बदलाव किया गया है। उधर, सिंचाई विभाग ने हिंडन बैराज रोड पर सौंदर्यीकरण का काम बुधवार से शुरू कर दिया।
जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि रेलवे ने अंडरपास का काम पूरा कर दिया है। इसके बाद दो दिनों से एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू किया गया है। अभी अंडरपास के जीटी रोड साइड एप्रोच रोड बनाई जा रही है। यह रोड हिंडन बैराज रोड से कनेक्ट की जा रही है।
टीएचए की तरफ से आने वाला ट्रैफिक अंडरपास से गुजरकर हिंडन बैराज रोड पर चढ़ेगा। यह रास्ता वन वे होगा। जीटी रोड से टीएचए की तरफ जाने वाला ट्रैफिक अंडरपास के निकट रेलवे पुल के नीचे से गुजरेगा। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली, नोएडा और टीएचए जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
जैन ने बताया कि अंडरपास को वसुंधरा सेक्टर दो से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड का निर्माण एक पखवाड़े बाद शुरू कर दिया जाएगा। इस समय अंडरपास के निर्माण सामग्री का अवशेष और मशीनें अंडरपास के निकट रखी हुई हैं। इन्हें अगले 15 दिनों में हटाया जा सकेगा।
वहीं, अंडरपास के वसुंधरा साइड क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के आठ पिलरों पर गाडर रखने का काम भी बचा हुआ है। मार्च के अंत तक इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो जाएगा। अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में एप्रोच रोड के तैयार होते ही अंडरपास को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि होली के मौके पर ही अंडरपास को खोलने की योजना थी लेकिन रेलवे ने अंडरपास के काम में विलंब कर दिया, वहीं कुछ कारणों से इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के काम को आगे बढ़ाने में देर हो गई।
एप्रोच रोड का रास्ता बदला
जीडीए ने पहले अंडरपास को जीटी रोड से सीधे जोड़ने की योजना बनाई थी, जिसके तहत एप्रोच रोड अंडरपास से शुरू होकर इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास जीटी रोड से मिलती। सूत्रों ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास कुछ हिस्सा वन विभाग के अधीन आता है।
इस संबंध में जीडीए ने वन विभाग से बात की थी। वन विभाग ने इस पर कोई आपत्ति भी नहीं जताई थी लेकिन जीडीए को लगा कि भविष्य में कोई इसकी शिकायत एनजीटी से कर सकता है इसलिए जीडीए ने एप्रोच रोड को अंडरपास से शुरू कर सीधे हिंडन बैराज रोड से जोड़ने का फैसला लिया। हालांकि इससे हिंडन बैराज रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा और जाम का खतरा बना रहेगा।
हिंडन बैराज रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू
एक महीने पहले तक हिंडन बैराज रोड एलिवेटेड रोड के बैरिकेडिंग के चलते सिकुड़ी हुई थी। इससे भारी जाम लगता था। अब अगले एक महीने बाद यह रोड जाम फ्री होने के साथ ही फूलों की खुशबू से महकेगी।
दरअसल, सिंचाई विभाग ने हिंडन बैराज रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया है। इसके तहत डिवाइडर के एरिया को छोटी दीवार से घेरकर उसमें मिट्टी डाली जा रही है। मिट्टी के ऊपर कई किस्म के देशी विदेशी फूल पौधे लगाए जाएंगे।