फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrolled car broke electric pole and entered shops

Ghaziabad News: विद्युत पोल को तोड़कर दुकानों में घुसी अनियंत्रित कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car broke electric pole and entered shops
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में रविवार रात डेढ़ बजे गोशाला पुलिस चौकी के सामने बिजली के पोल से एक कार टकरा गई। पोल को तोड़कर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे अस्थायी दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गोशाला पुलिस चौकी के सामने रविवार की रात करीब डेढ़ बजे तेज गति से आई कार बिजली के पोल से टकरा गई। कार की गति तेज होने के चलते बिजली के पोल को तोड़ते हुए कारण सड़क किनारे खड़े दो ठेलों में भिड़ंत होने के बाद बंद हो गई। आसपास के लोग और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। गनीमत रही कि कार ठेलों को पार नहीं कर सकी। बताया गया कि गन्ने के जूस के ठेके के पास ही तीन युवक सो रहे थे। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार मानस और प्रफुल्ल निवासीगण प्रताप विहार को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed