फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle took his niece away from home in Ghaziabad

Video: भांजी को घर से उठाकर ले गया मामा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद; पिता ने पुलिस को बताई पूरी बात

Sun, 29 Sep 2024 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस उन्हें थाने और चौकी के चक्कर कटवा रही है।

विज्ञापन
Uncle took his niece away from home in Ghaziabad
बच्ची को लेकर जाता मामा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में तीन साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। यह अपहरण बच्ची के मामा और उसके साथियों ने किया है। दोनों परिवार में बच्चों को रखने को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

दीपक बंसल निवासी न्यू विकास नगर कॉलोनी ने बताया कि उनकी शादी 15 फरवरी 2015 को टप्पे गांव पलवल हरिय़ाणा में रिया के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे लड़का मयंक (5) और लड़की रिया (3) हैं। वह दिल्ली के उत्तम नगर विकासपुरी में एमसीडी में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी पत्नी आरती (25) की सड़क हादसे में पलवल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद उनकी सास उनकी बेटी को यह कह अपने घर ले गई थी कि घर पर रोना-धोना हो रहा है। कुछ दिनों बाद बच्ची को छोड़ देंगे। कुछ दिनों बाद वह अपनी बेटी को लेने के लिए गए। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को नहीं दिया। फिर वह अपने परिवार के लोगों को लेकर गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हे वहां से भगा दिया। उनकी साली की भी उनके भाई से शादी हुई थी। उनके भाई के लड़की हुई थी।

विज्ञापन

इस दौरान उनकी सास उनकी बेटी को लेकर आई हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी को लोनी में ही रोक ली। रविवार दोपहर को उनकी बेटी रिया उनकी दादी सुरेश देवी की गोद में थी। दोनों घर के बाहर थे। तभी उनके दो साले और ससुराल के अन्य लोग आए। उन्होंने घर के बाहर से उनकी बेटी को दादी की गोद से छीनकर अपहरण कर लिया। आरोपी उनकी बेटी को ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। उनका आरोप है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस उन्हें थाने और चौकी के चक्कर कटवा रही है।

उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वह देर रात पुलिस थाने और चौकी में रहे। पुलिस ने सुबह बेटी को लाने की बात कही। पीड़ित सुबह भी चौकी पहुंचे, तो पुलिस ने दोपहर को आने के लिए कह दिया। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित लोनी एसीपी ऑफिस पहुंचे। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed