{"_id":"6898f0bc7a0652bf6d0548dc","slug":"uncle-raped-his-seven-month-pregnant-daughter-in-law-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8515-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सात माह की गर्भवती बहू से फूफा ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सात माह की गर्भवती बहू से फूफा ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एक होटल कर्मी की गर्भवती पत्नी ने फूफा ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात सात अगस्त की है जब महिला अपने घर में अकेली थी। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी बात बताई। तब होटलकर्मी ने अपने फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में युवक ने बताया कि वह एक होटल में साफ-सफाई का काम करता है। टीलामोड़ क्षेत्र में वह पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा है। सात अगस्त की शाम को जब वह काम से लौटे तब उनकी पत्नी की तबियत खराब थी। उसने रोते हुए हुए वारदात के बारे में बताया। पीड़ित ने बताया कि सात अगस्त को काम पर जाने के बाद उसके फूफा घर पहुंचे थे। सात माह की गर्भवती पत्नी ने फूफा का अतिथि सत्कार किया। कुछ देर बाद आरोपी फूफा ने नुकीले हथियार से पत्नी को अकेला देख कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दुष्कर्म किया और भाग गया। मामला सामने आते ही वह पत्नी को लेकर अस्पताल गए यहां इलाज कराने के बाद उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।