फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Uncle-nephews of the government on the verge of breaking down'

‘टूट की कगार पर चाचा-भतीजों की सरकार’

Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
'Uncle-nephews of the government on the verge of breaking down'
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा - फोटो : file photo

केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लूटखसूट में जुटी चाचा-भतीजों की सरकार टूट के कगार पर है। दो मंत्रियों को बर्खास्त कर प्रदेश सरकार दायित्व मुक्त नहीं हो जाएगी। मुख्यमंत्री जांच कराएं कि बर्खास्त मंत्रियों द्वारा लूटा गया जनता का हजारों करोड़ रुपया कहां गया।

विज्ञापन


इतना ही नही दोषियों को जेल भेजा जाए। डा. महेश शर्मा बुधवार शाम को मोदीनगर के राज टाकिज कंपाउंड में आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले 24 घंटों से प्रदेश का कामकाज छोड़कर चाचा-भतीजों के मुकदमे निपटाने में लगे हैं।

गत लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने 80 में से 73 सीटें भाजपा को जिताकर पार्टी में विश्वास जताया था मगर गाड़ी के दो पहियों मेें एक की रफ्तार काफी धीमी है। दोनों पहियों की स्पीड बराबर रखने के लिए प्रदेश की जनता को आगामी विधानसभा के चुनावों मेें भाजपा को जिताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 प्रदेश सरकार के अलावा उन्होंने कांग्रेस और बसपा पर भी तीखे प्रहार किए। मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि दलितों की बेटी बताए कि यादव सिंह द्वारा भ्रष्टाचार कर लूटा गया हजारों करोड़ रुपया कहां गया। यदि मायावती चाहतीं तो उस पैसे को दलित समाज के लोगों में बांटकर उनका उद्धार कर सकती थीं। उन्होंने कांग्रेस को भी लूटखसूट की पार्टी करार दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बुलाकी राम शर्मा व संचालन दिनेश सिंघल ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, स्वदेश जैन, पुष्पेंद्र रावत, डा.पवन सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नवीन जायसवाल, राजेश शर्मा, दीपक वत्स, अमितेज जैन, हरेंद्र शर्मा, कृष्णवीर सिंह, सतेंद्र शर्मा, राकेश जोशी, भाजपा नेत्री डा.मंजू शिवाच आदि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में जुटे ब्राह्मण चेहरे
अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश द्विवेदी भाजपा से सीधे तौर से नहीं जुड़े हैं। उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई संगठनों के ब्राह्मण नेताओं की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। मंच पर ब्राह्मण नेता ही दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed