फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ultrasound tests will soon begin at Dasna CHC.

Ghaziabad News: डासना सीएचसी में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound tests will soon begin at Dasna CHC.
गाजियाबाद। डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शासन से सीएचसी को अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जांच शुरू होने पर गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अस्पताल को हाल ही में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है। इस दर्जे के साथ स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। एफआरयू बनने के बाद अब यहां सिजेरियन ऑपरेशन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को तत्काल उपचार देने की सुविधा भी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों पर भेजा जाता था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर माह करीब 300 गर्भवतियों को निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया जाता है। अब यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डासना सीएचसी को एफआरयू का दर्जा मिलने के बाद नवजात बच्चों के लिए न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में भी बड़ी सुविधा होगी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्राची पाल ने बताया कि शासन से अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बाद संचालन से जुड़ी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब मशीन को इंस्टॉल कर जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed