{"_id":"697b9a5daaf043ce20086aff","slug":"ugc-act-protest-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-119969-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूजीसी नियमों के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूजीसी नियमों के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग
Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। यूजीसी नियमों के विरोध में बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से लेकर गढ़ तहसील तक सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डहरा कुटी से गढ़ तक पैदल मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध मार्च में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, बजरंग दल, करणी सेना के सदस्य समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े सवर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
यूजीसी एक्ट को काला कानून और समाज विरोधी बताते हुए हाथों में तख्तियां लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने इसे वापस लेने की मांग की। जैसे ही पैदल मार्च स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के सामने पहुंचा तभी एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शन करने वालों को आगे बढ़ने से रोकते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यूजीसी कानून के लागू होने से आने वाले समय में निर्दाेष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि इस कानून की आड़ में सवर्ण समाज के लोगों का शोषण बढ़ेगा और समाज विशेष को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कानून सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने वाला है और इससे समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ सकता है। इसके बाद उन्होंने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से यूजीसी एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। विरोध यात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकेंद्र, डीके ठाकुर, गोलू राणा, मनीष चौहान, अवनीश चौहान, अर्जुन मलिक, अवनीश ठाकुर, राहुल, दीपेंद्र, अरुण शर्मा, राहुल, देवेंद्र, शोभित ठाकुर, डॉ. सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित सभा ने सौंपा ज्ञापन
यूजीसी एक्ट के विरोध में नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित पराग शर्मा ने नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तीर्थ पुरोहितों ने भी इस काले कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान विष्णु दत्त नागर, कुलदीप शर्मा, अमित राय गौतम, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, गौरव गौतम, दीपक शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।