फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths subjected to life-threatening attack following dispute over moving motorcycle

सिर में 12 टांके, एक ICU में: खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहना पड़ा भारी, जीजा-साले पर हमला; लाठी-डंडों से मारा

Mon, 10 Aug 2026 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 05:24 PM IST
सार

मसूरी में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में 12 टांके आए हैं।

विज्ञापन
Two youths subjected to life-threatening attack following dispute over moving motorcycle
साले-बहनोई पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के श्रीराम वाटिका रसूलपुर सिकरोडा के पास रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को कहने पर दबंगों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों और बैट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में करीब 12 टांके आए हैं। 

विज्ञापन


घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने पर विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निकट पुलिस लाइन, हरसांव निवासी यूपी पुलिस से रिटायर्ड खुशीराम शर्मा के बेटे गौरव 5 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे अपने साले सतेन्द्र को सिकरोड़ा स्थित श्रीराम वाटिका छोड़ने जा रहे थे, रास्ते में प्रमोद के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर घर के बाहर खड़े प्रमोद, राजन, अन्नू और रघुवीर ने गाली-गलौज करते हुए साले बहनोई पर हमला कर दिया, हमलावरों के हाथों में डंडा, बैट और लाठियां थीं, चारों ने गौरव कुमार और सतेन्द्र कुमार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

सिर में  12 टांके लगे
घटना के बाद लहूलुहान हालत में गौरव को इलाज के लिए न्यू सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे 24 घंटे आईसीयू में रखा गया। युवक के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं, उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। उपचार के बाद पीड़ित पिता खुशीराम शर्मा ने मसूरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की दी शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमोद, राजन, अन्नू और रघुवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed