फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths of Khurja s Arnia died in a road accident in Aligarh

10 साल बाद आई खुशियां ज्यादा देर नहीं रहीं: बेटी होने पर गोवर्धन गए थे पिता-चाचा, हादसे में दोनों की मौत

Tue, 16 May 2023 06:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 May 2023 06:59 PM IST
सार

युवक को करीब 13 दिन पहले शादी के दस साल बाद बेटी हुई थी। संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने कई जगह प्रार्थना की थी। जिसके बाद घर में लोग काफी खुश थे और परिवार संग गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे। 

विज्ञापन
Two youths of Khurja s Arnia died in a road accident in Aligarh
घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा अरनिया थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी व्यक्ति बेटी पैदा होने की खुशी में परिवार संग गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गया था। वहां से लौटते वक्त सोमवार रात को अलीगढ़ के टैटींगांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार व्यक्ति व उसके भाई को रौंद दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार उनकी बहन गंभीर रूप से घायल है। एक साथ दोनों भाइयों के मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी राजकुमार शर्मा खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं, जिनके सबसे बड़ा बेटा विशाल शर्मा (30), दूसरे नंबर पर भूपेश शर्मा, तीसरे पर कृष्णकांत उर्फ केके (25) और एक बेटी अर्चना है। भूपेश शर्मा ने बताया कि घर में उसकी और बड़े भाई विशाल और अर्चना की शादी हो गई है। बड़े भाई की विशाल की शादी को करीब दस साल हो गए थे। संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने कई जगह प्रार्थना की थी। 13 दिन पहले भाभी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद घर में लोग काफी खुश थे। इसी के चलते टप्पल निवासी बहन अर्चना भी घर पर आई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी होने की खुशी में विशाल बाइक से गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे, उसके साथ केके भी गया था। साथ ही दूसरी बाइक पर अर्चना औ बहनोई कुशल भी गए थे। चारों लोग सोमवार शमा को गोवर्धन से वापस लौट रहे थे। अलीगढ़ के टैंटीगांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से दोनों बाइकों को टक्कर मारी, जिसमें विशाल और केके को कैंटर कुचलता हुआ। नहर की पुलिया से नीचे गिर गया। इसी हादसे में अर्चना और कुशल भी गिर गए। अर्चना ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं विशाल और केके की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। दो सगे भाइयों की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें में है। जहां एक ओर परिवार में खुशी की लहर थी और वहीं मातम छा गया। 13 दिन पहले पिता बना विशाल ठीक से अपनी बच्ची को खिला भी नहीं पाया। वहीं गांव में एक साथ भाइयों की चिता का जलता देख सबकी आंखे नम हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के ग्रामीण भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ परिवार से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed