{"_id":"64f3917d393c96d2980c6cc4","slug":"two-youths-doing-stunts-arrested-car-seized-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2074-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार सीज
विज्ञापन
कौशांबी। पुलिस ने यूपी गेट के पास कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को पकड़ लिया। दोनों हुंडई वर्ना गाड़ी से स्टंट कर रहे थे। दोनों की निशानदेही पर कार भी जब्त कर ली है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कार से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो कौशांबी का बताया गया था जिसमें दो-तीन युवक लापरवाही से कार चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। लोगों की जान को खतरे में डालकर दोनों कार को जहां तहां रोक रहे थे। वीडियो के आधार पर उपनिरीक्षक रीगल कुमार की तरफ से मुकदमा कराया था। दोनों की पहचान हिमांशु और ऋतिक के रूप में हुई। गाड़ी हिमांशु चला रहा था। पूछताछ के दोनों पर कार्रवाई की है।