फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths died in separate road accidents

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एनएच-9 पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज गति से जा रहे ट्रक की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार सुबह एक चालक हापुड़़ से पिकअप में ब्रेड लेकर दिल्ली जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे एनएच-9 पर मणिपाल अस्पताल के सामने पिकअप का पहिया फट गया। चालक ने पिकअप को सड़क किनारे खड़ा किया और टायर देखने लगा। इसी दौरान तेज गति से आए बाइक सवार पवन कुमार (22) निवासी सेक्टर-23 संजयनगर ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिकअप को बचाने के चक्कर में पानी की बोतल से भरा एक कैंटर भी पलट गया। जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी से कुंडली जाने वाले मार्ग बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक शंकर लाल मीणा (29) निवासी मीणा काबाज लूणवा जनपद नागौर राजस्थान की मौत हो गई। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed