फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two young women who had been missing from Noida for a month were found living together in Khoda; the matter has reached the police station.

Ghaziabad News: नोएडा से एक महीने से गायब दो युवतियां खोड़ा में साथ रहती मिलीं, थाने पहुंचा मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two young women who had been missing from Noida for a month were found living together in Khoda; the matter has reached the police station.
खोड़ा (गाजियाबाद)। ग्रेटर नोएडा से करीब एक महीने से लापता दो युवतियां रविवार को खोड़ा में एक किराये के मकान में एक साथ रहती मिलीं। एक युवती के पति और दूसरी के भाई ने उन्हें तलाश कर पकड़ा। परिवार ने अलग-अलग घर जाने के लिए कहा तो दोनों ने साथ रहने की जिद पकड़ ली। मामला बढ़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को खोड़ा थाने ले गई, जहां देर शाम तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

मूल रूप से बस्ती जिले के निवासी युवक ने बताया कि चार साल पहले उसकी गांव के पास रहने वाली युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्रेटर नोएडा की एक कॉलोनी में रहने लगे और ईकोटेक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगे। इसी कंपनी में दूसरी युवती भी काम करती थी। युवक के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी पत्नी की उस युवती से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा। पत्नी कई बार झगड़ा कर घर छोड़कर जाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि 12 अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो ईकोटेक थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दूसरी युवती का भाई भी अपनी बहन को तलाशते हुए उसी कंपनी में पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात युवक से हुई। बातचीत के दौरान पता चला कि दोनों युवतियां एक ही दिन यानी 12 अगस्त से गायब हैं। इसके बाद दोनों परिवारों का शक गहरा गया और उन्होंने मिलकर तलाश शुरू कर दी।
परिजनों ने दोनों युवतियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट से मिली लोकेशन के आधार पर उन्हें खोड़ा में होने का सुराग मिला। रविवार को दोनों परिवार खोड़ा पहुंचे। एक किराए के मकान में दोनों युवतियां एक साथ रहती मिलीं। परिजनों ने अलग होने के लिए कहा तो दोनों ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वे अब साथ ही रहेंगी।


इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। दोनों युवतियां बालिग हैं। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed