{"_id":"64ef9ca0fdcaac83a6094ac4","slug":"two-year-old-innocent-fell-from-the-third-floor-died-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1001-1999-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो साल का मासूम तीसरी मंजिल से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो साल का मासूम तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
विज्ञापन
दो साल का मासूम तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल गांव में पुरानी मैगनम पेपर फैक्टरी के पास तीन मंजिला मकान से दो साल का बच्चा नीचे गिर गया। मां रानीनाज और पड़ोस के लोग निजी बच्चे को अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए भेज दिया।
मूलरूप से संभल के रहने वाले रजा पत्नी रानीनाज और दो साल के इकलौते बेटे जायरान के साथ भोपाल के मकान में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि रजा हैदराबाद में एक होटल पर नौकरी करते हैं। यहां सिर्फ मां और बेटा थे। जायरान खेलते हुए गंदा हो गया था। शाम करीब छह बजे रानीनाज उसे नहलाने ले जा रही थी। इस दौरान मासूम लोहे की रेलिंग तक पहुंच गया रेलिंग पकड़कर खड़ा होने लगा। अचानक उसका पैर बाहर निकला और वह झटके से नीचे सड़क पर गिर गया। किसी के गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। तुरंत बच्चे को पास के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कौशांबी के अस्पताल भेज दिया। यशोदा अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।