फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two workers died and one was seriously injured when a mound of earth collapsed while digging the foundation of a school in Wave City.

Ghaziabad News: वेव सिटी में स्कूल की नींव खोदते समय मिट्टी की ढांग गिरी, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two workers died and one was seriously injured when a mound of earth collapsed while digging the foundation of a school in Wave City.
मसूरी (गाजियाबाद)। वेव सिटी क्षेत्र के सनसिटी में निर्माणाधीन नेहरू वर्ल्ड स्कूल की नींव की खोदाई के दौरान मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की भारी ढांग गिरने से काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। हादसे में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का मणिपाल अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। आरोप है कि स्कूल संचालक और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने हादसे को पुलिस से छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सनसिटी क्षेत्र में नेहरू वर्ल्ड स्कूल का निर्माण चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तीन मजदूर फावड़ों से नींव खोद रहे थे। तभी अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर तीनों के ऊपर आ गिरा। मिट्टी के नीचे दबने से तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जेसीबी और फावड़ों से मिट्टी हटाई और तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान सूरज चौहान (25) पुत्र पुनीराम चौहान और रामजी शाह (45) पुत्र तिराम शाह निवासी कांसदा, थाना सिबरी नारायण, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। गंभीर घायल ओमप्रकाश (35) पुत्र श्यामलाल निवासी बसौंदा बाजार, छत्तीसगढ़ का आईसीयू में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मीमो मिलने पर पहुंची पुलिस
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर दो बजे मणिपाल अस्पताल से मिले मीमो से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसीपी ने कहा कि जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



हादसा छिपाने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ, लेकिन स्कूल संचालक और ठेकेदार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। तीनों घायलों को चुपचाप मणिपाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल से दो मीमो वेव सिटी थाने पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शुरू में कार्रवाई से इंकार किया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed