फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women in Ghaziabad Rani will gallantry award

गाजियाबाद की दो महिलाओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

Sun, 18 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two women in Ghaziabad Rani will gallantry award
‌‌शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है, इसमें दो महिलाएं गाजियाबाद की हैं।
विज्ञापन


इनमें एक हेड कांस्टेबल संजो देवी हैं और दूसरी जूडो खिलाड़ी शिवानी। पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 दिसंबर को करेंगे। पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि और स्मृति चिन्ह दिया जाता है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस लाइंस में तैनात हेड कांस्टेबल संजो देवी वेट लिफ्टर हैं। इन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई पदक जीते हैं। पहले यह कांस्टेबल थीं, बाद में इन्हें मुख्य आरक्षी पद पर आउट आफ टर्न प्रोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पुरस्कृत किए जाने की सूचना से पुलिसकर्मियों ने खुशी जताई है। प्रतिसार निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि संजो देवी ने पुलिस का नाम रोशन किया है। वह इन दिनों मेरठ जिले में संबद्ध चल रही हैं और वहीं रह रही हैं। 

दूसरी तरफ, शिवानी जूडो की खिलाड़ी हैं। वह रजापुर गांव की रहने वाली हैं। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में दिल्ली में तैनात हैं। वह स्कॉटलैंड में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लेकर आई थीं।


इसके अलावा उन्होंने नेशनल में सात से ज्यादा गोल्ड जीत चुकी हैं। पिता की मृत्यु के बाद शिवानी ने अपनी दो बहनों की शादी कराई है। एक महीना पहले शिवानी की शादी हुई है, इनके पति भी एसएसबी में कार्यरत हैं। बता दें कि 80 से ज्यादा महिलाओं को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed