{"_id":"677ecf88f5d531c25f00be58","slug":"two-women-cheated-of-jewelery-by-sprinkling-intoxicants-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104897-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नशीला पदार्थ छिड़ककर\nदो महिलाओं से ठगे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नशीला पदार्थ छिड़ककर दो महिलाओं से ठगे गहने
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के अति व्यस्ततम बाजार गुरुद्वारा रोड पर बुधवार को शातिरों ने किराना व्यापारी की पत्नी सीमा सिंघल और उनकी रिश्तेदार सुषमा के ऊपर नशीला पदार्थ छिड़ककर उनसे लाखों रुपये की कीमत के सोने के गहने ठग लिए। होश आने पर उन्हें घटना का एहसास हुआ। व्यापारी ने घटना की तहरीर दी है।
आदर्शनगर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी निर्दोष सिंघल ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा बुधवार शाम रिश्तेदार सुषमा निवासी सिकंदराबाद के साथ खरीदारी करने कस्बा रोड बाजार गई थी। रास्ते में गुरुद्वारा रोड बाजार में सीमा और सुषमा को दो युवक मिले। दोनों युवकाें ने सीमा व सुषमा को बातों उलझा लिया और उन्हें कुछ दूर तक ले गए। इसी दौरान आरोपियों ने मौका देखकर उन पर रुमाल छिड़क दिया।
इसके बाद सीमा और सुषमा बेसुध हो गई। इसके बाद शातिर उनसे सोने की दो अंगूठी और सोने की चेन लेकर भाग गए। महिलाओं ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। आरोप सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।