फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two who robbed diamond and gold jewelery injured in encounter

Ghaziabad News: हीरे व सोने के आभूषण लूटने वाले दो मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Two who robbed diamond and gold jewelery injured in encounter
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग और महिला से सोने व हीरे के आभूषण लूटने वाले दो लुटेरों से शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। लुटेरे दिल्ली के बुराड़ी से आकर इंदिरापुरम में वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के कौशलपुरी निवासी अतिरिषी उर्फ पप्पू और अशोकनगर थाना नजीराबाद कानपुर के मनोज चतुर्वेदी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को वसुंधरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शक होने पर रुकने के लिए इशारा किया गया था लेकिन वे कांवड़ मार्ग पर भागने लगे। पीछा करने पर मनोज ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अतिरिषी 12वीं और मनोज ग्रेजुएट है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 17 जुलाई को अभयखंड के वरदान अपार्टमेंट में सावित्री से सोने की चेन और कुंडल लूटे थे। उसके बाद वसुंधरा में सनराइज मॉल के पास इंजीनियर की पत्नी मोनिका साधु से सोने की चेन व हीरे का पेंडेंट लूटा था। घटना के दौरान बदमाशों ने नुकीली चीज से हमला भी किया था। एसीपी के मुताबिक, दोनों इंदिरापुरम क्षेत्र में लूट करने रोजाना दिल्ली के बुराड़ी से बाइक पर आते थे। दोनों ही घटना में लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लिंक जोड़कर इनकी पहचान की। दोनों पर कानपुर और उन्नाव में लूट व हत्या के प्रयास के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनसे अन्य घटनाओं के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर में बेचते थे लूट के आभूषण :
पूछताछ में पता चला है कि दोनों लूट के बाद सोने की चेन, कुंडल और हीरे के आभूषण को कानपुर में बेचते। पुलिस ने इनसे दस हजार रुपये, पीली धातु का कुंडल, बाइक, दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। पुलिस कानपुर में लूट का माल खरीदने वाले का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed