फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two ward boys found absent from the CHC; CMO withholds their salaries

Ghaziabad News: सीएचसी से दो वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले, सीएमओ ने वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two ward boys found absent from the CHC; CMO withholds their salaries
मोदीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन वैश्य ने मंगलवार को गोविंदपुरी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी से दो वार्ड बॉय अमित व केसर अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों वार्ड बॉय का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीएमओ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने सीएचसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण भी किया। सीएमओ ने सीएचसी परिसर में कई स्थानों पर पसरी गंदगी पर नाराजगी जाहिर की और अस्पताल की साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed