फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two tunnels completed between Anand Vihar and Sahibabad

Ghaziabad News: आनंद विहार से साहिबाबाद के बीच दो सुरंग बनकर तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two tunnels completed between Anand Vihar and Sahibabad
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन के लिए सुरंग बनाने का पूरा हो गया। एनसीआरटीसी ने आनंद विहार से साहिबाबाद के बीच दो किलोमीटर लंबी सुरंग बना ली है। एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद में अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन 4.4 के जरिए इस काम को पूरा किया। अब इस सुरंग में ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। एनसीआरटीसी ने इस टनल बोरिंग मशीन को आनंद विहार में लांचिंग शाफ्ट पर सुरंग बनाने के लिए उतारा था। यह मशीन अपना काम पूरा कर वैशाली रेट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकल आई है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने निदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रिमोट बटन दबाकर सफल टनल ब्रेकथ्रू कराया। टनल बोरिंग करने वाली दो मशीनों को जून और अक्तूबर 2022 में आनंद विहार से लांच किया गया था। इनमें से एक सुरंग को बनाने का काम मई 2023 में पूरा कर लिया गया था। इसके समानांतर दूसरी सुरंग का काम अब पूरा हुआ है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली से मेरठ तक के 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में सुरंग बनाने के काम को महज 18 महीने से भी कम समय में पूरा कर लिया गया है। देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर के 12 किलोमीटर लंबी समानांतर सुरंग बनाई गई हैं। इसमें सात मशीनों को लगाया गया था। कॉरिडोर का 70 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड है और इसके लिए 80 फीसदी वायाडक्ट बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

------

80 हजार प्री-कास्ट सेगमेंट से किया गया सुरंगों का निर्माण
पुनीत वत्स ने बताया कि कॉरिडोर की सुरंगों को बनाने के लिए 80 हजार प्री-कास्ट सेगमेंट का इस्तेमाल किया गया है। इन प्री-कास्ट सेगमेंट्स को नई दिल्ली, कड़कड़डूमा और मेरठ के शताब्दी नगर में बनाए गए कास्टिंग यार्ड में बनाया गया। उन्होंने बताया कि सात सेगमेंट्स को जोड़कर टनल का एक रिंग बनाया गया है। इन सेगमेंट और रिंग को नट-बोल्ट्स की मदद से जोड़ा गया है। 6.5 मीटर व्यास वाली इन सुरंगों को रैपिडएक्स ट्रेनों की 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहली बार है जब इतने बड़े आकार की सुरंग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन



दिल्ली से साहिबाबाद तक चार सुरंग बनाई गईं
एनसीआरटीसी ने आनंद विहार भूमिगत रैपिडएक्स स्टेशन से दोनों दिशाओं में ट्रेनों के आने-जाने के लिए चार सुरंगों का निर्माण किया गया है। करीब तीन किलोमीटर लंबी दो समानांतर सुरंग आनंद विहार स्टेशन को न्यू अशोक नगर स्टेशन से जोड़ने के लिए बनाई गई हैं। इसके अलावा दो किलोमीटर लंबी समानांतर सुरंग आनंद विहार स्टेशन को साहिबाबाद स्टेशन से जोड़ने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed