फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two truck drivers carrying remains of cattle were beaten and vandalized

Ghaziabad News: मवेशियों का अवशेष ले जा रहे दो ट्रक चालकों को पीटा, तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two truck drivers carrying remains of cattle were beaten and vandalized
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एनएच-नौ पर एबीईएस कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर ट्रकों में प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाने की बात कहकर गौ- रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ट्रक में तोड़फोड़ कर चालकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों व उनके साथियों को बचाया। इस दौरान मौके पर भीड़ होने से हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने ट्रक चालकों से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे मुरादाबाद और हापुड़ से पशुओं के अवशेष लेकर दिल्ली गाजीपुर मंडी की फैक्टरी में ले जा रहा थे। वहां इससे जानवरों के खाने के लिए तैयार किया जाना था। मामले में पुलिस ने इस संबंध में लाइसेंस व अन्य जानकारी मांगी है। वहीं, हाइवे पर हंगामे व ट्रक में तोडफ़ोड़ करने से एक ट्रक में तकनीकी समस्या आ गई। ऐसे में क्रेन बुलाकर ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। एसीपी वेव सिटी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में संगठन के कार्यकर्ता विशाल की तहरीर पर यासीन, सद्दाम, जुबैर, राशिद और सलीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed