फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two trainee sub-inspectors saved the life of a drowning youth by jumping into the Ganga river.

Ghaziabad News: दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने गंगनहर में कूदकर डूबते युवक की जान बचाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two trainee sub-inspectors saved the life of a drowning youth by jumping into the Ganga river.
किशोर की जान बचाने वाले उपनिरीक्षक।
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी क्षेत्र में नाहल झाल के पास गंगनहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाने आए मेरठ निवासी गुड्डू (23) नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पास में स्थित चौकी पर तैनात पुलिस को सूचना दी। चीता बाइक पर तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान और कुलदीप कुमार की तत्परता से गुड्डू की जान बची।
विज्ञापन


प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जितेंद्र और कुलदीप चौकी से रस्सा लेकर गंगनहर की ओर दौड़े। जितेंद्र ने अपनी कमर पर रस्सा बांध लिया और नहर में कूद पड़े जबकि एक छोर कुलदीप ने पकड़ लिया। तैरते हुए जितेंद्र डूबते हुए युवक गुड्डू के पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद कुलदीप ने रस्सा खींचकर उन्हें बाहर निकाला। जान बचने पर गुड्डू ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। आसपास मौजूद लोगों ने भी दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की। जानकारी करने पर पता चला कि गुड्डू मेरठ से यहां अपनी रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने उसके साथ आए दो युवकों को गुड्डू को सौंप दिया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। दोनों उपनिरीक्षकों ने गंगनहर में डूब रहे युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।

किशोर की जान बचाने वाले उपनिरीक्षक।

किशोर की जान बचाने वाले उपनिरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed