{"_id":"6af61f41e38c1ba1720c86bd","slug":"two-thousand-cusecs-of-ganga-water-from-haridwar-have-reached-the-hindon-barrage-it-will-take-some-more-time-to-reach-homes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26600-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरिद्वार से दो हजार क्यूसेक गंगाजल पहुंचा हिंडन बैराज तक, घरों में अभी देर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरिद्वार से दो हजार क्यूसेक गंगाजल पहुंचा हिंडन बैराज तक, घरों में अभी देर
विज्ञापन
साहिबाबाद। हरिद्वार से छोड़ा गया दो हजार क्यूसेक गंगाजल बृहस्पतिवार दोपहर हिंडन बैराज तक पहुंच गया है। हालांकि, टीएचए के घरों तक गंगाजल पहुंचने में लोगों को और इंतजार करना होगा। जल निगम का दिवाली के बाद आपूर्ति का दावा पूरा नहीं हो सका है।
दरअसल, दशहरा की रात 20 अक्तूबर को गंगाजल बंद कर दिया गया और उसे हरिद्वार से आठ नवंबर को छोड़ा गया। गंगाजल बृहस्पतिवार को कुशलिया और हिंडन बैराज तक पहुंच गया है। हालांकि अब तक 13 हजार क्यूसेक में से दो हजार क्यूसेक गंगाजल ही छोड़ा गया है। ऐसे में अभी घरों में गंगाजल के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि नहर में जब तक 13 हजार क्यूसेक पानी नहीं छोड़ा जाता,तब तक प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पाता है। टीएचए में करीब छह लाख लोग गंगाजल का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हिंडन बैराज तक भी अभी पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। गंगाजल प्लांट प्रभारी ब्रह्मानंद ने बताया कि सिंचाई विभाग ने केवल दो हजार क्यूसेक कच्चा गंगाजल ही दिया है। ऊपरी गंग नहर में पर्याप्त पानी आमतौर पर ''''देव छठ'''' त्योहार के आसपास ही उपलब्ध हो पाता है। जल निगम पानी को ट्रीट करके पीने के लिए उपलब्ध कराता है।
-- --
छठ पर्व की वजह से कम मात्रा में छोड़ा गया गंगाजल
अधिकारियों का कहना है कि गंगाजल कम छोड़ने के पीछे सुरक्षा का कारण है। चूंकि छठ पर्व पर लोग नदी या नहरों में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। ऐसे में पानी अधिक होने से सुरक्षा का खतरा हो सकता है। पर्व बीतने के बाद पानी पर्याप्त मात्रा में आ जाएगा और निवासियों को भी आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।