{"_id":"65feb7bb3476619df70b82e9","slug":"two-thieves-caught-red-handed-while-stealing-from-a-warehouse-arrested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102383-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोदाम में चोरी करते दो चोर रंगेहाथ पकड़े, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोदाम में चोरी करते दो चोर रंगेहाथ पकड़े, गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। चाऊमीन चौक पर गोदाम में चोरी के इरादे से घुसे दो चोरों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, चाकू और कार बरामद की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो चोर गोदाम में घुस गए। लोगों को गोदाम में चहलकदमी होने पर शक हुआ तो वह गोदाम की तरफ गए। इसी बीच भीड़ देख चोर दीवार फांदकर भागने लगे। भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने पकड़े गए आरोपियों के नाम नूर आलम पुत्र सलीम व कामिल पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम भोजपुर बताया।
पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिए। एसीपी ने पकड़े गए आरोपियों के नाम संजय निवासी गांव कादराबाद व गौरव निवासी गांव बिसोखर बताया। आरोपियों से दो किलों मादक पदार्थ बरामद हुआ है।